संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

ख़बर शेयर करें

दिनेशपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नेताजी नगर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान सपन राय, पुत्र गुरुपद राय, निवासी वार्ड नंबर-9, दिनेशपुर के रूप में हुई है। उनका शव नेताजी नगर गांव में एक प्लॉटिंग के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। मौके पर मृतक की बाइक भी बरामद हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी दौलत राम वर्मा ने बताया कि युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *