मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे विधायक अरविंद पांडे के आवास, सियासी दूरियों पर लगा विराम

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की राजनीति में लंबे समय से चर्चा का विषय बनी मुख्यमंत्री और पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के बीच की कथित नाराजगी पर आखिरकार विराम लग गया।

मुख्यमंत्री आज हेलीकॉप्टर से गूलरभोज पहुंचे और सीधे विधायक अरविंद पांडे के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है और इसे आपसी मतभेदों को समाप्त करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान विधायक अरविंद पांडे ने कहा है कि 15 मिनट पहले मुझे पता चला की प्रदेश की मुखिया पुष्कर सिंह धामी जी मेरे आवास पर आ रहे हैं मुख्यमंत्री जी पहले भी दो बार अपने क्षेत्र में आ चुके हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मेरे छोटे भाई हैं भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है हम सब एक हैं पुष्कर सिंह धामी के साथ मेरा बहुत अच्छा संबंध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *