युवा संवाद मारपीट प्रकरण ने पकड़ा तूल, कोतवाली में घंटों चला कांग्रेस का धरना

ख़बर शेयर करें

गदरपुर। भाजपा युवा मोर्चा के 22 जुलाई को आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में हुई मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज न होने से नाराज कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और छात्रों ने शनिवार को कोतवाली गदरपुर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाल सिंह राजू ने चेतावनी दी थी कि यदि मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो शनिवार को कोतवाली में धरना दिया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा छात्र कोतवाली पहुंचे। प्रदर्शन में मारपीट में घायल हुए वंश शर्मा और नीरज गौतम भी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर मौजूद रही।
धरने को संबोधित करते हुए राजेंद्र पाल सिंह राजू ने कहा कि लोकतांत्रिक कार्यक्रम में युवाओं के साथ हुई मारपीट बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत दिए जाने के बावजूद पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करना न्याय प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोरा ने कहा कि युवाओं के साथ हुई घटना लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए। महिला कांग्रेस से ममता हलदर ने कहा कि पार्टी पीड़ित छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए तथा दोषियों को किसी भी प्रकार का संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि यदि पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।
धरने के दौरान कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाल भूपेंद्र बृजवाल से वार्ता की। इसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी अखिलेश कुमार भी कोतवाली पहुंचे और मामले को लेकर अधिकारियों व कांग्रेस नेताओं के बीच बातचीत हुई। वार्ता के दौरान पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज करने की सहमति दिए जाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान राजेंद्र पाल सिंह, शिल्पी अरोड़ा , प्रेमानंद महाजन , त्रिनाथ विश्वास , गुरविंदर सिंह विर्क , मनोज देवराड़ी, नारायण हलदार , सचिन बजाज , ममता हलदार , विजय भुड्डी, शैलेंद्र शर्मा , सलविंदर सिंह कलसी , राजू डुमरा , गगन विर्क , गगन रंधावा , संजय डंग , राजू बठला , वैभव बत्रा , कार्तिक गगनेजा , शिवम पपनेजा, अमरीक सिंह , आकाश चौहान , श्याम सिंह देउपा, नरेंद्र सिंह मेहता , शुभम पानू, शंकर नगरकोटी , बॉबी न्याल, ऋषभ कंबोज , लखवीर सिंह , संजू हुड़िया , सुक्खा भूसरी , मास्टर रामविलास, जावेद सैफी, नसीम, सलीम बाबा, इदरीश, फैजान खान, शाकिर अली, मनोज देवराड़ी, चंदन नयाल, आरिफ गाजी,सचिन बजाज,सहित काफी लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *