दिनेशपुर में प्रादेशिक बंगाली कल्याण समिति की क्षेत्रीय इकाई का गठन,  महाताब राय बने अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

दिनेशपुर। सुरेंद्रनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, दुर्गापुर में आयोजित प्रादेशिक बंगाली कल्याण समिति की बैठक में दिनेशपुर क्षेत्रीय इकाई का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में महाताब राय को अध्यक्ष, दीपक चक्रवर्ती, मनोरंजन साना एवं नरेश तपाली को उपाध्यक्ष, मृत्युंजय सरकार को कोषाध्यक्ष, तथा नारायण हलदार को महासचिव चुना गया।

इसके अलावा प्रदीप मलंगी, निशिद विश्वास एवं सुपाल कुमार को उप सचिव, तपन घरामी एवं प्रभात राय को संगठन सचिव, संजय कुमार सरकार को ऑडिटर तथा काली पद विश्वास को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। सतीश चंद्र मंडल एवं रमेश विश्वास को समिति का संरक्षक बनाया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रादेशिक बंगाली कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही महिला बंगाली कल्याण समिति तथा युवा बंगाली कल्याण समिति का भी गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर, गदरपुर और सितारगंज विधानसभा क्षेत्रों में बंगाली मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों को आगामी विधानसभा चुनाव में इन क्षेत्रों से बंगाली समाज के योग्य प्रतिनिधियों को टिकट देकर उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना चाहिए।

बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन के विस्तार तथा सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक हितों के संरक्षण और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।

इस दौरान पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, बंगाली कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष तारक बाछाड़, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ममता हालदार, आप पार्टी के बंगाली प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष व्यापारी, किशोर हालदार, शिवपद सरकार के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *